मधुबनी, फरवरी 27 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। केवाईपी परिसर बिस्फी में जॉब कैम्प का आयोजन हुआ। जॉब कैम्प में पांच कंपनियां भाग लिया। बीडीओ और सीओ ने युवाओं से कहा कि आप सब पढाई पर ध्यान दीजिये। सरकार और निजी कंपनियां बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। जिला नियोजन के कार्यालय परिचारी किशोरी कुमार यादव ने बताया कि जॉब कैंप में साठ युवा भाग लिये। सबों का इंटरव्यू लिया गया। चयनित युवाओं को कॉल करके नियोजन की सूचना दी जायगी। मौके पर कुशल युवा कार्यक्रम बिस्फी के सुनील कुमार,मदन कुमार साह,नाइस कंप्यूटर चहुटा के राहुल कुमार आदि मौजूद थे। उद्घाटन बीडीओ बसंत कुमार सिंह,सीओ संतोष कुमार सिंह,राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन जिला नियोजनालय मधुबनी के द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...