मधुबनी, जून 4 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। सोहास पंचायत के केरबार गांव के कुम्हार टोली में एक ही साथ चार चिताओं में पांच बच्चों का अंतिम संस्कार को किया गया। एक चिता पर दिनेश पंडित की पुत्री रिंकू कुमारी, पुत्र प्रशांत कुमार को रखा गया था। जबकि तीन अन्य चिताओं पर स्नेहा,सलोनी एवं अभिषेक कुमार के शव को रखा गया था। शव जलाने के समय माहौल काफी गमगीन था। रह,रह कर परिजन चित्कार मार कर रो रहे थे। यह भी पढ़ें- केरबार हादसे की होगी जांच,डीएम ने एसडीओ और डीएसपी को सौंपी जांच की जिम्मेवारीअंतिम संस्कार में भाग लेने आये परिजन एवं ग्रामीण अंतिम संस्कार में भाग लेने आये परिजन एवं ग्रामीण मुश्किल से आंसूओं पर काबू पा रहे थे। अंतिम संस्कार के दौरान पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार, एसआई,धनंजय कुमार,रितेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।मौत का कारण बना ...