कानपुर, जनवरी 29 -- चकेरी। बिधनू के ओरियारा चौराहे के पास हाईवे किनारे स्थित एक ईंट-भट्ठे में गुरुवार देर शाम बिस्तर में आग लगने से 70 वर्षीय वृद्धा की जलकर मौत हो गई। मूलरूप से बिहार निवासी 72 वर्षीय बलराम चौहान पिछले दो साल से बिधनू के ओरियारा में ईंट-भट्ठे में मुनीम का काम कर रहे हैं। चार महीने पहले वह पत्नी कलावती को बिहार से ले आए थे। पत्नी चलने फिरने में असमर्थ होने के चलते बिस्तर पर रहती थी। बलराम ने बताया कि वह माधवबाग बाजार से सामान लेने गया था। गुरुवार देर शाम पत्नी कमरे में चारपाई पर लेटी थी। नजदीक ही आग जल रही थी। इसी बीच चिन्गारी बिस्तर तक पहुंच गई और आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता देख भट्ठा कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और उसे घटना की सूचना दी। बलमराम के मुताबिक उसके पहुंचने से पहले ही पत्नी की मौत हो गई। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.