अररिया, फरवरी 12 -- अररिया। एक संवाददाता रानीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिस्टोरिया के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति टेढ़ी मुसहरी वार्ड संख्या 6 निवासी नारायण शाह और आंमला देवी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...