सीवान, दिसम्बर 8 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड में पिछले एक माह से यूरिया का आवंटन नहीं हुआ है। विभाग की माने तो 500 यूरिया की बोरी ही मिल पाई थी। जिसको सिर्फ तीन दिनों में ही किसानों में बांट दिया गया। हालांकि अधिकतर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। जिससे अधिकतर किसान हलकान है। अभी गेहूं और सरसों की फसल में खाद डालने की सख्त जरूरत है। लेकिन, किसान असमंजस में पड़े हुए हैं। वह सरकारी दर पर खाद की उपलब्धता को लेकर गुठन, मैरवा, दरौली के बिस्कोमान भवन पर टकटकी लगाए बैठे हैं। जबकि सभी व्यापार मंडल और पैक्स समिति से भी यूरिया प्राप्त की उम्मीद ना के बराबर है। हालांकि बिस्कोमान के मैनेजर विवेक कुमार से पूछने पर बताया कि अभी आवंटन की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि किसान उम्मीद ले कर सुदूर ग्रामीण इलाकों से रोज बिस्कोमान भवन आ रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.