लातेहार, जून 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कई स्वास्थ्य सहिया ने खाना के नाम पर बिस्कूट मिलने पर हल्ला मचाई। नाराज कई सहिया ने विस्कूट नही खाई और उसे वापस कर दिया। भूखे पेट सहिया को प्रशिक्षण प्राप्त करना पड़ा। कई सहिया ने बताया कि कई किलोमीटर दूर से आकर वह स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण ली, लेकिन उनके लिए विभाग के द्वारा खाना की व्यवस्था नही की गई। प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें भुखे घर जाना पड़ा। यह भी पढ़ें- पोलियो,परिवार नियोजन व कृमि मुक्ति अभियान को लेकर सहियाओं का प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- सहियाओ को मिला पल्स पोलियो अभियान की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...