नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- चाय के साथ बिस्किट खाना हमारे यहां लगभग रोज की आदत बन चुका है। भूख लगी नहीं कि पैकेट खोला और दो-चार बिस्किट खा लिए। परेशानी तब शुरू होती है जब यही आदत रोज कई बार दोहराई जाए। कई पैकेज्ड बिस्किट में मैदा, ज्यादा चीनी, नमक और फैट की मात्रा हो सकती है। ऐसे में सिर्फ स्वाद के लिए बार-बार बिस्किट खाने के बजाय घर में मिलने वाले कुछ इंडियन स्नैक्स ट्राई किए जा सकते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और अच्छे फैट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस हो सकता है। तो अगली बार बिस्किट उठाने से पहले इन ऑप्शंस पर नजर डालें।1. भुना मखाना शाम की चाय के साथ कुछ हल्का और क्रिस्पी खाने का मन हो तो भुना मखाना अच्छा ऑप्शन है। मखाने को घर पर थोड़े से घी में रोस्ट करके इसमें नमक और काली मिर्च डाल सकते हैं। इसमें फाइबर और कैल...