बरेली, जनवरी 4 -- दुनका, संवाददाता। छह वर्षीय बच्ची को गन्ना के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी ये तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। क्षेत्र के गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के साथ खेल रही कक्षा एक की छात्रा को बिस्कुट का लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। आरोपी ने छह वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों से पूछताछ कर गांव के संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को आरोपी के बारे में अहम जानकारियां मिलीं। एसओ राजेश कुमार बैंसला, उप निरीक्षक नीरज कुमार ने पुलिस के साथ औरंगाबाद जाने वाले रास्ते से विकास उर्फ शंभू निवासी सीहोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने तमंचा और एक क...