बदायूं, जुलाई 10 -- बिसौली, संवाददाता। घर से निकली कक्षा 10 की एक छात्रा वापस नहीं लौटी तो परिवार में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। बिसौली नगर के चंदौसी रोड स्थित एक सीबीएसई विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। छात्रा घर से अपने कुछ कपड़े और आधार कार्ड लेकर निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी समेत अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज क...