बिसौली में हुआ कांग्रेस विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन
बदायूं, अगस्त 13 -- बिसौली में कांग्रेस का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें एआईसीसी पर्यवेक्षक राजपाल खरोला, पीसीसी पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव और हेमंत चाहर मौजूद रहे। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेसजनों से जिलाध्यक्ष के विषय में राय मांगी जा रही है। इसके बाद तय होगा कि मौजूदा जिलाध्यक्ष अजीत यादव को कार्यकाल विस्तार मिलेगा या नया जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिलों में पर्यवेक्षक भेजे हैं। इसके तहत सोमवार को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में ऑब्जर्वर प्रभारियों की मीटिंग हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिशानिर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संगठन सृजन अभियान से पार्टी होगी मजबूत: स़गीता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.