बदायूं, फरवरी 7 -- बिसौली। कीमती भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की की गई। परेशान होकर दंपति ने तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम के सामने आत्मदाह की धमकी दी। पुलिस दोनों को पकड़ कर ले जाने लगी तो वकीलों ने तहसील के अफसरों की कार्यशैली और व्यवस्थाओं को लेकर विरोध किया। पीड़ित परिवार के साथ वकीलों ने तहसील से लेकर कोतवाली तक जमकर हंगामा। देर शाम दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया। थाना फैजगंज के ग्राम दुंदपुर निवासी राजीव शर्मा की आसफपुर चंदौसी रोड पर 16 बीघा जमीन है। इस जमीन के स्वामित्व को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। इसको लेकर पीड़ित राजीव शर्मा ने आला अधिकारियों और एसएसपी को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को इसी जमीन पर कब्जा क...