बिसौली में रोडवेज बस और कार में हुई टक्कर
बदायूं, मई 9 -- एमएफ हाईवे पर गांव कालूपुर के पास रोडवेज बस और कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में लगे एयरबैग समय पर खुल जाने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और कार सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के चलते कुछ देर तक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस और कार दोनों की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते टक्कर काफी भीषण रही। स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.