बदायूं, दिसम्बर 20 -- बदायूं। मुरादाबाद-अलीगढ़ रेल खंड पर बिसौली इलाके में महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। महिला कौन है और कहां जा रही थी, इसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को आरपीएफ ने मोर्चरी में रखवाया है। बिसौली इलाके के ग्राम संग्रामपुर के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। माना जा रहा है कि महिला या तो ट्रेन से गिरी या फिर ट्रेन की चपेट में आई। यह बात साफ नहीं हो सकी। सूचना पर चौकी पुलिस व आरपीएफ भी पहुंची। आसपास के लोगों से शिनाख्त की कोशिश की। इसकी ने महिला की शिनाख्त नहीं की। पड़ताल करने पर महिला काली सफेद रंग की चैक की शर्ट, नीले रंग का लोअर और बदामी रंग का जैकेट पहना था। दाहिने हाथ में लाल रंग का धागा बंधा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...