बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। बिसौली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर समें 10 गांव के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ऐलान किया वे चुनाव लड़ने वाले किसी भी नेता को वोट नहीं देंगे। सांसद-विधायक से कई बार कहा गया, उन्होंने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया, आसफपुर बिजली घर अधिक दूर होने लाइन जर्जर होने से बिजली न आने से फसल सूख रहीं हैं। मोबाइल चार्ज न होने से आपातकालीन सेवाओं जैसे डायल 112 एंबुलेंस आदि से भी संपक्र नहीं कर पाते। खेतों में सिंचाई न होने से अनाज नहीं होगा तो क्या खायेंगे। ग्रामीणों ने सांसद और विधायक को कई बार ज्ञापन दिया। पूर्व में चुनाव में भी भी अपना विरोध कर चुके हैं। अधिकारियों ने व क्षेत्र के नेताओं ने भरोसा भी दिया लेकिन आज तक किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कहा, झूठे वायदे करन...