बदायूं, दिसम्बर 11 -- बदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बसई बस स्टैंड के पास हुआ। बसई गांव के ही रहने वाले 35 वर्षीय देवेंद्र बुधवार रात खाना खाने के बाद करीब 10 बजे किसी काम से बस स्टैंड पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही हादसे की जानकारी परिवार को मिली, वे उन्हें बिसौली अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज...