बदायूं, जनवरी 6 -- बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स एवं जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि का संयुक्त रूप से वार्षिक अधिवेशन नगर के मधुवन फार्म हाउस में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। चंदौसी से आईं विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधा चौधरी ने दोनों ग्रुप को बधाई दी और उन्हें लगातार सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनोज माहेश्वरी को जीवन रक्षक सम्मान एवं समाजसेवी मनोज टाटा को समाज सेवा रक्षक की उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बिसौली स्टार्स के नवीन अध्यक्ष उद्योगपति सौरभ गुप्ता एवं महिला समृद्धि की नवीन अध्यक्ष‌ कंचन सक्सेना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शशांक भिल्ला, डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. सुविधा माहेश्वरी, अनूप शर्मा,ज्ञानेश भिल...