बदायूं, फरवरी 7 -- बिसौली, संवाददाता। पुलिस ने हाईवे किनारे लगीं सब्जी की दुकानों और फल के ठेलों को हटवा दिया, साथ ही पुन: अतिक्रमण करने पर कार्रवाई के लिए चेताया। नगर में अतिक्रमण हटने से जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। नगर में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन गई है। हाइवे किनारे अस्थाई अतिक्रमण के कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने फोर्स के साथ अतिक्रमण साफ कराया एवं दुकानदारों को हिदायत दी कि यदि सड़क पर अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी। नगर को जाम मुक्त बनाने के लिए यह अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। चौकी इंचार्ज अमित चौहान, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.