बिसौली के गोविंदपुर में करंट की चपेट में आकर छत से गिरा युवक, मौत
बदायूं, जून 5 -- छत पर टॉयलेट करने के लिए उठा युवक बिजली के करंट की चपेट में आने से नीचे सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट गोविंदपुर गांव का है। यहां के रहने वाले यादराम 28 वर्ष पुत्र रामचंद्र अपनी छत पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे वह टॉयलेट करने के लिए उठे तो मकान के बराबर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। यह भी पढ़ें- युवक की मौत, करंट लगने की आशंका करंट लगने की वजह से वह असंतुलित हो गए और नीचे सड़क पर जा गिरे। जब परिवार के लोगों ने उन्हें देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.