अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- भीटी। भीटी बाजार में बिसुही नदी पर जर्जर पुलिया के स्थान पर बनने वाले 15.68 करोड़ रुपये की लागत के नए दीर्घ सेतु का मंगलवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा। एमएलसी हरिओम पांडे के निजी सचिव प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि भीटी बाजार को जोड़ने वाले बिसुही नदी के संकरे पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय होंगे, जबकि अध्यक्षता विधायक धर्मराज निषाद करेंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां सेतु निगम ने पूरी कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...