हाथरस, जून 3 -- सादाबाद। बिसावर विद्युत उपकेंद्र पर मशीनों और लाइनों में आई तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बीती रात से शुरू हुई समस्या के चलते उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। दिन में भी कभी फॉल्ट आने तो कभी मशीनों के चार्जर खराब होने से आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए एसडीओ राजेश कुमार, एसडीओ संदीप कुमार एवं जेई अजय कुमार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मिलकर खराबी दूर कराने में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि मशीनों और लाइनों में कई तकनीकी दिक्कतें सामने आने के कारण कार्य में समय लगा। लगातार प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब चार से पांच बजे के बीच बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से सुचारु कर दी गई। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ...