हाथरस, मार्च 6 -- सादाबाद। होली के पावन पर्व पर गुरुवार को क्षेत्र के गांव बिसावर में श्री बांके बिहारी मंदिर से भव्य होली यात्रा निकाली गई। पहली बार निकाली गई इस यात्रा में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में श्री बांके बिहारी जी और गोपाल जी की झांकी को बैण्ड-बाजों तथा होली के भक्ति भजनों के साथ मंदिर से धूमधाम के साथ रवाना किया गया। यात्रा गांव के विभिन्न परिक्रमा मार्गों से होते हुए पूरे बिसावर में भ्रमण करती हुई पुनः श्री बांके बिहारी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली के भजनों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा ठाकुर जी की यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। यात्रा के समापन पर समस्त ग्रामीणों, भक्तों और माताओं...