संभल, जनवरी 16 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसारू में गुरुवार की दोपहर विद्युत करंट की चपेट में आने से गांव निवासी करीब 40 वर्षीय युवक हरिओम की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक ई-रिक्शा से खाद के कट्टे उतार रहा था। बताया जा रहा है कि पास लगे विद्युत पोल से लटक रहे तार की चपेट में आने से युवक को करंट लग गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.