सीतापुर, जून 23 -- बिसवां, संवाददाता। बिसवां रेलवे स्टेशन स्थित पार्क में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शव देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसवां के सत्तिनपुरवा निवासी नंदन गुप्ता (46) दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। मंगलवार को नंदन गुप्ता दिल्ली से बिसवां लौटे थे। कुछ देर बाद नंदन का शव बिसवां रेलवे स्टेशन स्थित पार्क परिसर में मिला। शव देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...