हमीरपुर, मार्च 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। बीते 14 सितंबर 2025 में जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की जेल के अंदर पिटाई से हुई मौत के बाद झांसी से बिसरा रिपोर्ट सामान्य आई है। अब बंदी की मौत के कारणों को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन होगा। जिसमें पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों को खोजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया शासन स्तर से जल्द शुरू होगी। बता दें कि इस मामले में जेलर, डिप्टी जेलर, जेलर वार्डर को निलंबित कर दिया गया था। बाद में सात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। दो दिन तक इस प्रकरण को लेकर हंगामा हुआ था। सदर कोतवाली के सूरजपुर वार्ड निवासी अनिल कुमार द्विवेदी का 10 साल पुराना मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वारंट होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 11 सितंबर को जेल भेजा था। जेल जाने के तीसरे दिन 14 सित...