नोएडा, दिसम्बर 25 -- प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने सूचना जारी कर आपत्ति व सुझाव मांग ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख जलालपुर गांव के बचे हुए किसानों को आबादी भूखंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण के सीईओ द्वारा बीते 10 दिसंबर को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद अब नियोजन विभाग ने सूचना जारी कर आपत्ति व सुझाव मांगा है। इससे 50 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक बिसरख जलालपुर गांव में जो किसान पात्र पाए गए हैं,उन्हें नए साल में भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। गांव के पास जगह चिन्हित कर ली गई है। भूखंड ड्रा के माध्यम से दिए जाएंगे। प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण से प्रभावित बिसरख जलालपुर, छपरौला, नामौली, हजरतपुर व तुस्याना सहित 20 गांवों के बचे हुए किसानों को 6/10 फीसदी...