देवघर, अप्रैल 3 -- सारवां। चैत्र पूर्णिमा हनुमान प्राकट्योत्सव के अवसर पर प्रसिद्ध बिसनपुर दुर्गा मंदिर में श्रद्धा भाव से देवी पूजन के साथ-साथ भजन-कीर्तन का आयोजन सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर माता दुर्गा देवी सहित वहां सभी देवी देवताओ को खीर का भोग अर्पित की गई। साथ ही महाप्रसाद का वितरण उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच किया गया। वहीं भजन मंडली द्वारा देर रात तक भक्ति भजन व देवी गीत की प्रस्तुति की गई। जिससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमरेन्द्र सिंह द्वारा गणेश वंदना से की गई। एलएन झा के द्वारा भवप्रीतानंद ओझा रचित देवी मां झूमर दस भूजा सिंह की सवारी देलखिन असुरे मारी की प्रस्तुती से लोग झुम उठे। इस अवसर पर मदन सिंह, प्रदीप कुमार, हलधर वर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु...