रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- खटीमा। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने सोमवार को दीपक बिष्ट को ब्लॉक अध्यक्ष झनकट नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा और जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में फूलमाला पहना कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान रमेश रौतेला, नरेंद्र आर्य सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिष्ट के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...