जमशेदपुर, जनवरी 13 -- जमशेदपुर के प्रचीन बिष्टुपुर राम मंदिरम के महासचिव दुर्गा प्रसाद का मंगलवार को निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। सुबह 9 बजे के करीब टीएमएच में ईलाजरत दुर्गा प्रसाद के निधन की खबर आई। उनके करीबी दोस्त कदमा निवासी दीनू ने बताया कि उनका बीपी 20 से नीचे आ गया था। वह टीएमएच में भर्ती थे। उनका दाह संस्कार बुधवार को किया जायेगा। सुबह 10 बजे बागबेड़ा गणेश नगर, रोड नम्बर 3 स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा पार्वती घाट बिष्टुपुर के लिये निकलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.