जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- बिष्टुपुर थाना अंतर्गत आउटर सर्किल रोड निवासी आभा कुमारी के घर घुसकर तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में आभा कुमारी के बयान पर बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आभा के बयान पर प्रियंका निधि और उसके पति रमेश शर्मा को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार घटना 25 अप्रैल के शाम की है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। वहीं गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। इधर शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...