जमशेदपुर, मार्च 16 -- बिस्टुपुर स्थित भारत साइकिल कंपनी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते दुकान के अंदर धुंआ फैलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील की तीन अग्निशमन गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया।फिलहाल आग से दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। वहीं आग लगने के सही कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.