गोंडा, फरवरी 4 -- खरगूपुर, संवाददाता। सड़क निर्माण में बाधक बने अवैध कब्जे को देखने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन खुद विशुनापुर पहुंची। इसी मामले में राजस्व निरीक्षक व दो लेखपाल द्वारा अतिक्रमण मुक्त दिखाने तथा फर्जी रिपोर्ट देने पर जिलाधिकारी ने पूर्व में तीनों को निलंबित कर दिया था। शासन ने खरगूपुर से पृथ्वीनाथ होकर विशुनापुर, परसदा होते हुए बहराइच की सीमा तक सड़क चौड़ीकरण होने की स्वीकृति थी। इसके तहत विशुनापुर कस्बे के बाहर तक लगभग चार साल पूर्व सड़क चौड़ीकरण का कार्य कार्यदाई संस्था ने पूरा करा दिया था। कस्बे के अंदर जुबेर, असजद, मोसिन, मोईन व हसनैन ने सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पक्का मकान का निर्माण दशकों पूर्व करा लिया था। इसकी वजह से कस्बे के आगे सड़क निर्माण का कार्य रुक गया। कार्य रुकने पर यहां के बबलू गुप्ता ने जिलाधिकारी सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.