गढ़वा, अप्रैल 25 -- बिशुनपुरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हड़कंप फोटो बिशुनपुरा एक: प्रखंड मुख्यालय में अतिक्रमण हटाता बुलडोजरबिशुनपुरा, प्रतिनिधि।लंबे इंतजार, कई बार की चेतावनी और विरोध-प्रदर्शनों के बाद आखिरकार प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चला दिया। शुक्रवार को संध्या मोड़ से लेकर पुरानी पंचायत भवन स्थित लाल चौक तक अंचल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया।अभियान का नेतृत्व अंचल अधिकारी खगेश कुमार और थाना प्रभारी राहुल सिंह ने किया। बुलडोजर की गड़गड़ाहट के साथ ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- शाहपुर : फुटपाथी दुकानों पर चला बुलडोजर कई लोगों ने कार्रवाई के दौरान खुद ही अपने कब्जे हटा...