बरेली, मार्च 31 -- बिशारतगंज। मंगलवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर में हर साल की तरह मंगलवार को भी कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू हुई, इसमें काफी संख्या में महिलायें पीले वस्त्र पहन कर सिर पर मंगल कलश रखकर चलीं। भक्तजन भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। नगर के परंपरागत मार्ग से होते हुए कलश यात्रा बालाजी शक्ति धाम रहमानपुर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलशयात्रा का स्वागत किया। यात्रा पर चेयरमैन मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां कुरैशी, पूर्व नगर अध्यक्ष सूरजपाल मौर्य ने पुष्प बरसाए। इस दौरान प्रदीप मित्तल, रामाधार गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, पूरनलाल मौर्य, तार बाबू मौर्य, शिवकुमार साहू, डॉ संजीव शर्मा, डॉ नकुल गोस्वामी, राम रतन साहू, ठाकुर प्रवेश सिंह आदि म...