रांची, अप्रैल 30 -- रांची, संवाददाता। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा का आईसीएसई (10वीं) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इकरा फातिमा ने 98.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्चित प्रिया 97.6% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि स्वर्णिका मिश्रा, आराध्या अग्रवाल और नीरजा कुसुमिता ने 97.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या मिसेज जे. एडविन ने सभी सफल छात्राओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देश का शिक्षित एवं सभ्य नागरिक बनने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- जेवियर स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट, यशराज अग्रवाल बने टॉपर विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की काम...