प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- क्रिसमस उत्सव के अवसर पर गुरुवार को चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की ओर से क्रिसमस ट्री समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिशप मॉरिस एडगर दान ने कर्मचारियों व अधिकारियों को एलईडी टीवी और पांच हजार रुपये नकद बोनस के तौर पर प्रदान किया। उपहार पाकर कर्मचारी खुश हो गए। विशप ने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। कर्मचारियों ने कहा कि क्रिसमस का यह सबसे बड़ा उपहार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...