रांची, अप्रैल 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिशप्स काउंसिल की समीक्षा बैठक मंगलवार को शालोम मिनीस्ट्री चर्च कोकर में हुई। इस दौरान प्रभात तारा मैदान धुर्वा में 18-19 मार्च को आयोजित प्रेरित अंकुर नरुल्ला मिनीस्ट्री का प्रेम संदेश कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं व युवाओं को प्रार्थना सभा में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया गया और आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। मौके पर काउंसिल से बिशप अनिल रेवन, बिशप सुरेश सांगा, बिशप एमएम पांडा, बिशप जयवंती तिर्की, बिशप फूलचंद महतो, बिशप थॉमस मुंडू, बिशप साइमन तिग्गा, बिशप अनुराज मिंज, रेव्ह युसूफ दास के अलावा ऑल इंडिया क्रिश्चियन मॉइनोरिटी फ्रंट से कुलभूषण डुंगडुंग, राजकुमार नागवंशी, कुमुदिनी प्रभावती, जैस्मिन कच्छप सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...