किशनगंज, अप्रैल 27 -- बिशनपुर,निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के उत्तर बस्ती बिशनपुर में शनिवार की रात्रि महफूज आलम के घर में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मौके पर उपप्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती, पैक्स अध्यक्ष निसार कौसर राजा, पूर्व मुखिया मुनाजिर आलम व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच अग्नि पीड़ित परिवार से मिल कर घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय पर काबू पा लिया गया, वरना आग कई अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लेती। यह भी पढ़ें- रामनगर के बैकुंठपुर में पांच घर जले, लाखों का नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...