किशनगंज, जनवरी 28 -- बिशनपुर। निज संवाददाता रविवार की संध्या कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर बाजार में स्थानीय युवाओं द्वारा स्टेट बैंक इंडिया के सामने कैरमबोर्ड टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम व बिशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुनाजिर आलम ने कैरम बोर्ड टूर्नामेंट का विधिवत रूप से उदघाटन किया। इस दौरान पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि शाम के समय में युवा कैरम के खेल को काफी खेल रहे हैं, इस लिए तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है। बिशनपुर में आयोजित कैरमबोर्ड टूर्नामेंट में कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न जगहों से लोग शामिल हुए है। मौके पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम,मुखिया पिंटू कुमार चौधरी,पूर्व मुखिया मुनाजिर आलम, पैक्स अध्यक्ष निसार कौसर राजा, टूर्नामेंट के आयोजक मरगूब आलम,मुदस्सर कौसर, जकी...