किशनगंज, अप्रैल 22 -- बिशनपुर।निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर बस्ती ग्राम में आयोजित श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया।भक्ति संगीत की धुनों के बीच सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बिशनपुर बस्ती अंबेदकर भवन समीप यज्ञ स्थल से सड़क मार्ग बिशनपुर, मिडिल स्कूल, दुर्गा मंदिर, गांधी चौक बिशनपुर बाजार होते हुए स्थानीय खख़ुआ नदी छठ घाट नदी में कन्याओं ने अपने-अपने कलश में नदी का पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश स्थापित कर संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। अष्टाजाम कमिटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया गया है,जिसमें जिले के विभिन्न जगहों सहित बंगाल व नेपा...