किशनगंज, जनवरी 5 -- बिशनपुर।निज संवाददाता जिले के सबसे बड़े व्यावसायिक मंडी बिशनपुर बाजार के मुख्य स्थल पुराने पंचायत भवन परिसर तथा दुर्गा मंदिर के समीप इन दोनों गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और कचरे के कारण लोगों का इधर से गुजरना मुहाल हो रहा है। बिशनपुर पंचायत के पुराने पंचायत भवन का परिसर तथा बिशनपुर दुर्गा मंदिर के पीछे का क्षेत्र इन दिनों कचरे के डंपिंग यार्ड के रूप में तब्दील हो रहा है। कचरे और गंदगी के कारण इधर से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पंचायत भवन परिसर में पसरा कचरा विभिन्न प्रकार की बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है ।बिशनपुर बाजार का यह क्षेत्र सबसे व्यस्ततम इलाको में आता है। यहां सप्ताह के दो दिन रविवार तथा गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगती है, तथा प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या सब्जी,फल और अन्य चीजों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.