गोड्डा, जनवरी 5 -- महागामा। हनवारा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार की शाम अचानक आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। गांव के शेख चुल्हाय के पुआल टाल में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पुआल जलकर राख हो गया,जिससे पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।आग लगते ही आसपास में अफरा-तफरी मच गई। धुएं और लपटों को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिना किसी साधन के कड़ी मशक्कत करते हुए काफी देर बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में पुआल के बगल में बनी एक झोपड़ी भी आ गई,जिससे नुकसान और बढ़ गया।ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बिशनपुर गांव में यह आग लगने की पांचवीं घटना बताई जा रही है। इससे पहले भी कई लोगों के पुआल टाल में आग लग ...