हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह कोहरे के बीच दो हाथी बिशनपुर कुंडी गांव से सटे खेतों में घुस आए। हाथियों को देखकर किसानों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी काफी देर तक गन्ने के खेतों में चहलकदमी करते रहे और इस दौरान गन्ने की फसल को चट कर खेतों को रौंद डाला। बाद में किसानों ने एकत्र होकर शोर मचाया और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी पथरी क्षेत्र में हाथियों ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था। रोजाना हो रहे नुकसान से किसानों में वन प्रभाग के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.