चंदौली, फरवरी 7 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक के धक्के से 56 वर्षीय शिव शंकर राजभर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुड़ गई है। वहीं बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिशनपुर गांव के शिव शंकर राजभर कल शाम को दुर्गा मंदिर पर भजन कीर्तन के लिए जा रहे थे। इसी बीच पीछे से कमालपुर की तरफ से आ रही बाइक के धक्के से शिव शंकर राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शिव शंकर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.