हमीरपुर, फरवरी 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। कस्बा बिवांर के नया बस स्टैंड के पास बुधवार की सवेरे शॉर्टसर्किट से घूरे में लगी दुकान ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीनों दुकानें धू-धूकर जल उठी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दुकान मालिकों ने राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। थोड़ी देर में पुलिस के साथ दमकल दस्ता भी पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों की क्षति हुई है। बिवांर के नलकूप संस्थान के सामने स्टेट हाईवे की पटरी पर दुकानें रखी हुई हैं। दुकानों के पीछे घूरा है, जिसमें कूड़े का डंप लगा रहता है। इसी घूरे के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं, जिनमें शॉर्टसर्किट हुआ और चिंगारी घूरे में गिरी, जहां से आग लगी और दुकानों तक पहुंच गई। आग से कस्बा निवासी नफीस खां की ऑटो पार्ट्स, प्रताप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.