रांची, मई 4 -- बुंडू, संवाददाता। बिजली विभाग द्वारा सोमवार को आयोजित बिल सुधार कैंप में उपभोक्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। स्मार्ट मीटर हटाने और अधिक बिजली बिलों में सुधार की मांग को लेकर करीब 350 लोगों ने लंबी कतार में लगकर आवेदन दिया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कैंप में केवल आवेदन लेकर रिसीविंग दी जा रही थी, जबकि किसी भी बिल का मौके पर सुधार नहीं किया गया। चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली। मौके पर पहुंचे आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा ने स्थिति का जायजा लेकर बिजली विभाग के जीएम से फोन पर शिकायत की। उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य समस्याओं का तत्काल समाधान होना चाहिए, न कि सिर्फ कागजी प्रक्रिया। जीएम ने मामले पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि छोटे-मोटे बिलों का निपटारा कैंप में ही होना चाहिए। उन्होंने संबं...