वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय (बरईपुर) में बिजली बिल संशोधन को लेकर धांधली की शिकायतें सामने आई हैं। इस संबंध में पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभू कुमार को सौंपे गए शिकायती पत्र में करीब 31 संदिग्ध बिजली बिलों की सूची भी संलग्न की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम के निदेशक (कॉमर्शियल) शिशिर ने वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि निदेशक (कॉमर्शियल) का पत्र प्राप्त हो चुका है। प्रकरण की जांच अधिशासी अभियंताओं और लेखाधिकारी को सौंपी गई है। प्रत्येक बिल की गहनता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के बिल संशोधि...