बिल वाला स्मार्ट मीटर बता प्रीपेड करने से नाराजगी
कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्मार्ट मीटरों की शिकायत करने वालों में सबसे बड़ी नाराजगी इस बात की है कि उनके पुराने नॉर्मल पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों से बदले जाने की बात कही गई थी लेकिन कुछ दिनों बाद उसे प्रीपेड कर दिया गया। केस्को हेल्पडेस्क के अलावा अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन और हंगामा करने वालों में अधिकतर उपभोक्ताओं का यही कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीमों ने उन्हें गुमराह किया है। अगर उन्हें पता होता कि वह कुछ दिनों बाद स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड कर दिया जाएगा तो वह मीटर ही न बदलाते। केस्को फूलबाग हेल्पडेस्क पहुंचे किदवई नगर के उपभोक्ता राकेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीनस कंपनी के प्रतिनिधियों से उन्होंने पोस्टपेड मीटर के बदले प्रीपेड मीटर न लगवाने की बात कही थी। तब उनसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.