अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तीन दिन तक डिस्कनेक्शन अभियान पर रोक के बाद सोमवार को बिजली विभाग ने फिर सख्ती शुरू कर दी। सुबह से ही नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने लगे। नेगेटिव बैलेंस पर करीब 15 कनेक्शन काट दिए। नौरंगाबाद और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में कनेक्शन काटे जाने से लोगों में नाराजगी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने नौरंगाबाद बिजलीघर पर हंगामा शुरू कर दिया। एडवांस रिचार्ज कराने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। सोमवार से पुन: शुरू किए अभियान के तहत सुबह से ही कनेक्शन कटना शुरू हो गया। उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट दिए, जो पुराना बिल जमा कर चुके थे, कोई बकाया नहीं था। कनेक्शन कटने से परेशान कई उपभोक्ता नौरंगाबाद बिजलीघर पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और विरोध शुरू हो गया। उपभोक्ताओं का आर...