मधेपुरा, मार्च 15 -- कुमारखंड । विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कुमारखंड नार्थ के जेई सुजीत कुमार ने बताया कि लंबे समय से बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर अलग अलग पंचायत के 19 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। जेई ने बताया कि पिछले दो दिनों में प्रखंड क्षेत्र के टेंगराहा परिहारी में अलग-अलग वार्ड के कुल 9 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल भुगतान नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। वहीं मंगरवाडा पंचायत में कुल 10 उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया बिल भुगतान नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। जेई ने बताया कि इन उपभोक्ताओं के पास लाखों रुपए बकाया बिल रहने के कारण बिजली कनेक्शन काटा गया है और तत्काल बिल भुगतान करने पर ही पुन: लाइन चालू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...