मथुरा, सितम्बर 29 -- एमएलसी योगेश नौहवार ने मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में लोक महत्व से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि मरीज की मौत होने पर अस्पताल तब तक शव परिजनों को नहीं सौंपते, जब तक बिल भुगतान न हो जाए। इस पर उप मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर दिये हैं कि कोई अस्पताल ऐसा न करे। अगर ऐसा मामला सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी। विधानपरिषद सदस्य योगेश नौहवार ने सदन में कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार अपने परिजनों के इलाज के लिए अपने जीवन भर की जमा पूंजी, अपनी जमीन जायदाद और घर में रखे आभूषण तक बेचकर इलाज कराने को विवश हो जाते हैं, फिर भी अस्पतालों का बिल नहीं चुका पाते। इलाज के दौरान ही यदि मरीज का निधन हो जाता है तो कई निजी अस्पताल बकाया चिकित्सा बिल का भुगतान न होने पर मृतक के पार्थिव शरीर को उसके प...